फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five hundred plants seedlings in the forest of Durgadiya and oats

दुर्गड़िया के जंगल में बांज और उतीश से पांच सौ पौधे रोपे

Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five hundred plants seedlings in the forest of Durgadiya and oats
दुर्गड़िया  के जंगल में रोपण के लिए पौधे ले जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

मेरा गांव-मेरा जंगल योजना के तहत ग्राम पंचायत अर्जुनराठ, भानाराठ, मल्लाखोली के ग्रामीणों ने दुर्गड़िया के जंगल में चौड़ी पत्ती प्रजाति के पांच सौ पौधे रोपे। पौधारोपण में ग्रामीणों के अलावा वन विभाग के कार्मिकों ने भी भागीदारी की। 

विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के गगास बचाओ अभियान से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जंगलों को बचाने के साथ ही जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। पहले चरण में ग्रामीण बड़सैल, दुर्गड़िया के जंगल में करीब डेढ़ हजार से अधिक चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे रोप चुके हैं। ग्रामीण लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी कर रहे हैं।  
विज्ञापन


द्वितीय चरण में ग्रामीणों ने  दुर्गड़िया के जंगल में पौधरोपण अभियान शुरू किया है। सड़क से करीब तीन किमी पैदल चलकर महिलाएं और अन्य ग्रामीण बांज और उतीश के पौधे लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने दुर्गड़िया के जंगल में पांच सौ पौधों का रोपण किया। दूसरे चरण में पौधे रोपने का काम ग्रामीणों ने पूरा कर लिया है। ग्रामीणों ने तय किया है कि अगले पांच साल तक पौधे रोपकर क्षेत्र के जंगल को हराभरा करेंगे। पौधों का संरक्षण करने के साथ ही जल संरक्षण के लिए खाल-खंतियों का भी निर्माण होगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पौधे उपलब्ध कराने के लिए वन विभगा के डीएमओ और वन क्षेत्राधिकारी का आभार भी व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed