फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five Hours Road block Mohan Marchula Marg

मोहान-मरचूला मार्ग में पेड़ गिरा, पांच घंटे मार्ग में यातायात रहा बाधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five Hours Road block Mohan Marchula Marg
मोहान-मरचूला मार्ग में चिमटा के पास गिरे पेड़ को काटते यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को जोड़ने वाला मोहान-मरचूला मोटर मार्ग में चिमटा के पास तड़के कनार का एक विशाल पेड़ गिर गया। मार्ग में पांच घंटे यातायात ठप रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। बाद में जेसीबी से मार्ग में गिरे पेड़ को हटाया गया और यात्री वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मोहान-मरचूला सड़क से कुमाऊं के अलावा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों को वाहन आते जाते हैं। मार्ग में रविवार सुबह करीब चार बजे कनार का एक विशाल पेड़ गिर गया और मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रामनगर, मरचूला, मौलेखाल, डोटियाल, मानिला, देघाट, सराईखेत, पौडी गढ़वाल, धूमाकोट आदि क्षेत्रों को जाने वाले कई वाहन फंस गए और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने स्थानीय निवासियों से कुल्हाड़ी मांगकर स्वयं पेड़ काटना शुरू किया। बाद में मोहान से लोनिवि की जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई। करीब सुबह नौ बजे मार्ग में गिरे पेड़ को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

मोहान-मरचूला मार्ग में चिमटा के पास गिरा कनार का पेड़।संवाद न्यूज एजेंसी

मोहान-मरचूला मार्ग में चिमटा के पास गिरा कनार का पेड़।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed