{"_id":"58a86b3d4f1c1b0d4cd83f41","slug":"five-arrested-with-60-kilos-of-cannabis","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किलो गांजे के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किलो गांजे के साथ पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान पुलिस ने मोहान में 60 किलो गांजे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पांचों को नारकोटिक एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। आरोपी यह गांजा देघाट इलाके से खरीदकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोहान पुलिस चौकी के पास पैदल निकल रहे कुछ संदिग्ध लोगों के झोलों की तलाशी ली गई। इन लोगों के पास भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में निक्की कश्यप पुत्र टीका राम निवासी बम्बाघेर रामनगर, बलवीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह दोहरी काशीपुर,अनिल चौधरी पुत्र भूरे सिंह मुरादाबाद, सुमन पत्नी अनिल चौधरी मुरादाबाद, ओमवती पत्नी मुन्ना सिंह निवासी अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी बाजार में करीब एक लाख रुपए कीमत आंकी गई है। सभी आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह लोग देघाट के आसपास के गांवों से गांजा खरीदकर लाए। जिसे वह मैदानी इलाकों में बेचना चाहते थे। इस इलाके में पिछले काफी समय से चरस और गांजे आदि का धंधा जोरों से चल रहा है। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इसके खिलाफ पूरे जिले में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन