फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fitimg in dugalkhola

दुगालखोला में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात घूंसे

Tue, 03 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 03 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

 सोमवार देर रात दुगालखोला में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। प्रदीप बिष्ट ने रात्रि गश्त वाले कुछ पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात दुगालखोला में शंकर सिंह बिष्ट और प्रदीप बिष्ट के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच वहां रात्रि गश्त वाले कुछ पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और वह भी झगड़े में उलझ गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे थे। इधर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में शंकर सिंह बिष्ट, युधिष्ठिर, राजेश नेगी, पृथ्वी राज सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगाया गया है। नामजद लोगों में कुछ
विज्ञापन


पुलिस कर्मी भी हैं। प्रदीप बिष्ट का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बेवजह मारपीट की। 
जबकि दूसरे पक्ष की ओर से शंकर सिंह बिष्ट ने प्रदीप बिष्ट, नरेंद्र कुमार, मोहन नेवली, भुवन कोरंगा तथा दो-तीन अन्य के खिलाफ मारपीट और गाली गलौच करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ धारा 147,323,504,506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया गया है कि काफी देर तक चले झगड़े में दोनों पक्षों के बीच खूब लात घूंसे चले। जिसमें प्रदीप बिष्ट सहित दोनों  पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि कोई भी अस्पताल में भर्ती  नहीं है। थाना प्रभारी पीसी भट्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अगर इस मामले में कोई पुलिस कर्मी भी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed