फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   first time in history

पहली बार खच्चरों से मोहल्लों में पहुंचाया पानी

Mon, 20 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 20 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
first time in history
खच्चरों से पानी ढोते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में लोगों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर के इतिहास में पहली बार जिला प्रशासन ने कई मोहल्लों में सोमवार को खच्चरों से पानी पहुंचाया। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम विवेक राय की निगरानी में खच्चरों से पानी ढोने का काम चल रहा है। सर्किट हाउस स्थित टैंक से खच्चरों से पानी लाकर मोहल्लों में रखे गए टैंकों में पहुंचाया जा रहा है। उसके बाद लोगों को काम चलाने भर के लिए पानी बांटा जा रहा है।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की किल्लत चल रही है। कोसी में बैराज भी बन गया है पर फिर भी पानी की किल्लत दूर नहीं हुई है। जल संस्थान और प्रशासन के अधिकारी बारिश के बाद कोसी नदी में गाद आने से यह स्थिति उत्पन्न होने की बात कह रहे हैं। गत दिवस जिले के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधिकारियों को पेयजल संकट से निपटने के कड़े निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारियों और पेयजल विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


 अल्मोड़ा में अनेक मोहल्लों में टैंकर नहीं पहुंच सकते हैं। पैदल रास्ते वाले इन मोहल्लों में पानी की अधिक किल्लत है। सोमवार को एसडीएम सदर विवेक राय और तहसीलदार मोहन सिंह ने अपनी निगरानी में सर्किट हाउस से खच्चरों के माध्यम से पानी मंगवाकर नगर के बांसगली, प्यारापानी, भ्यारखोला, धूनी मंदिर, मस्जिद के पास रखे टैंकों को भरवाया। उसके बाद इन टैंकों से लोगों को पानी बांटा जा रहा है। डीएम ने कहा है कि जिन स्थानों पर अधिक पेयजल  संकट है वहां पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed