{"_id":"614b75878ebc3e0a29667b1d","slug":"first-meeting-held-garur-nagar-panchayat-garud-news-hld4389126140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की पहली बैठक में नगर को माँडल नगर पंचायत बनाने सहित कई प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की पहली बैठक में नगर को माँडल नगर पंचायत बनाने सहित कई प्रस्ताव पारित
गरुड़ नगर पंचायत की पहली बैठक लेते एसडीएम गरुड़ और नगरवासी
- फोटो : GARUD
Link Copied
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ की पहली बैठक में नव सृजित नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पास किया। एसडीएम ने डीपीआरओ से नगर पंचायत में शामिल हुए गांवों का बजट शीघ्र हस्तांतरित करने को कहा।
विज्ञापन
तहसील सभागार में एसडीएम/ नगर पंचायत के ईओ राज कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने और कूड़ा निस्तारण का स्थायी समाधान निकालने पर बल दिया। गढ़सेर गांव के भुवन पाठक, नवीन ममंगई, गणेश भट्ट, कैलाश भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर प्रशासन ने गढ़सेर ग्राम पंचायत का एक भूभाग नगर पंचायत में शामिल किया है। एसडीएम ने कहा कि शासन ने नगर पंचायत के लिए 24 कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए है। सृजित पदों को भरने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण करेगा प्रशासन उसे हटा देगा। एसडीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत को कम से कम 20 नाली जमीन की जरूरत है। उन्होंने तहसीलदार से शीघ्र जमीन चिन्हित करने को कहा। बीडीसी सदस्य रंहजीत रावत और सदन में मौजूद लोगों ने कहा कि प्रशासन ने खडेरिया में कूड़ाघर के लिए पूर्व जो जमीन चयनित की है वहीं कूड़ाघर बनाया जाय। वहां पर अधिवक्ता डीके जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, बालकृष्ण, दीवान नेगी, लक्ष्मी दत्त पांडे, प्रेम सिंह नेगी, प्रकाश कोहली, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख बहादुर कोरंगा, इंद्र सिंह बिष्ट, गणेश दत्त जोशी तहसीलदार तितिक्षा जोशी,नगर पंचायत बागेश्वर के ईओ राजदेव जायसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।