फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Firing for Leopard in Jungle

Almora News: हवा में गोली दाग तेंदुए को आबादी से भगाएगा वन विभाग

Thu, 29 Feb 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 29 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Firing for Leopard in Jungle
भैंसियाछाना विकासखंड के बिनसर अभयारण्य से लगे गांवों में तेंदुए की दहशत
विज्ञापन


धौलछीना(अल्मोड़ा)। बिनसर अभयारण्य से लगे भैंसियाछाना विकासखंड के गांवों वन विभाग हवा में गोली दागकर तेंदुए की धमक रोकेगा। अभयारण्य से लगे गांवों में लगातार सामने आ रही तेंदुए की सक्रियता के बाद वन विभाग ने यह निर्णय लिया है।

बिनसर अभयारण्य से लगे बबूरिया नायल, कटधारा, गौनाप, कटोचिया, कलोन, पल्यूं आदि गांवों में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। एक पखवाड़े के भीतर तेंदुआ इन क्षेत्रों में लगभग 24 से अधिक बकरियों और अन्य मवेशियों को मार चुका है। प्रधान महेश बोरा ने बताया कि खेतों में गई महिलाओं को आए दिन तेंदुआ नजर आ रहा है और वे काम छोड़ घरों में लौटने के लिए विवश हैं। विद्यार्थियों के लिए भी तेंदुआ खतरा बना हुआ है। डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव मर्तोलिया ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में टीम गश्त करेगी। हवा में फायरिंग कर इसे आबादी में पहुंचने से रोकने के प्रयास होंगे। तेंदुए के हमले में मारे गए पालतू जानवरों का मुआवजा पीड़ित पशुपालकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed