फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire-retardant not managed multi-purpose building

बहुउद्देश्यीय भवन में आग से बचाव के इंतजाम नहीं

Fri, 25 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fire-retardant not managed multi-purpose building

 नगर पालिका के बहुउद्देश्यीय भवन (शापिंग कांप्लेक्स कम पार्किंग स्टैंड) में काफी संख्या में चौपहिया और दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं, लेकिन वर्षों बाद भी बहुउद्देश्यीय भवन में अग्नि से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। टैक्सी स्टैंड में कभी भी घटना होने पर बड़ा हादसा हो सकता है ऐसे में आग से बचाव करना मुश्किल होगा, लेकिन इस ओर जिला और पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं है।

विज्ञापन


करोड़ों की लागत से मालरोड में शापिंग कांप्लेक्स और टैक्सी स्टैंड बना है। इस कांप्लेक्स में 43 दुकानें हैं। टैक्सी स्टैंड में करीब डेढ़ सौ छोटे चौपहिया और इतने ही दोपहिया वाहन खड़े करने की यहां व्यवस्था है। पालिका ने यह पार्किंग ठेके पर दे रखी है। स्टैंड में प्रतिदिन काफी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। इसके लिए वाहन स्वामी निर्धारित शुल्क अदा करते हैं पर यहां वर्षों बाद भी अग्नि से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जबकि मानक के अनुसार बहुउद्देश्यीय भवन में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र लगे होने चाहिए। पर वर्षों बाद भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


 कभी भी यदि आग की छोटी सी भी घटना हुई तो पार्किंग में बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में आग पर काबू पाना मुश्किल होगा, लेकिन जिला और पालिका प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है। सालों बाद भी इस बहुउद्देश्यीय भवन में अग्नि से बचाव के यंत्र स्थापित नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed