फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fire is not able to control for two days

दो दिन से काबू में नहीं आ पा रही है कूड़े में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
fire is not able to control for two days
पिथौरागढ़ मार्ग में बल्ढोटी में डंपिंग जोन में रात में लगी आग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कूड़े में आग लगाने पर एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से पाबंदी लगाई है लेकिन यहां पालिका परिषद द्वारा एनटीडी के निकट बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन में पिछले दो दिन से भीषण आग लगी है। इससे पूरे इलाके में धुआं उठ रहा है। इस कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर चलने वाले वाहनों को भी इस जगह से निकलने में भारी दिक्कत हो रही है पालिका परिषद ने आग बुझाने के लिए रविवार को चार टैंकर पानी का छिड़काव कराया लेकिन फिर भी आग नहीं बुझ सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा से हर रोज निकलने वाला टनों कूड़ा एनटीडी के निकट बनाए गए डंपिंग जोन में एकत्र किया जाता है। इस कूड़े में दो दिन पहले आग सुलग गई और शनिवार शाम से आग इतनी तेज हो गई कि लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। पूरी रात कूड़ा जलता रहा और सुबह पूरे इलाके में काफी धुंध छाई रही। रविवार को भी यह आग काबू में नहीं आ सकी।
विज्ञापन

इधर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए रविवार को जल संस्थान के तीन टैंकरों से पानी फेंका गया जबकि फायर ब्रिगेड के वाहन ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूड़े में आग लगाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed