{"_id":"5db6d40d8ebc3e93b24e53de","slug":"fire-in-lisa-factory-almora-news-hld3619025149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की रात जालधौलाड़ में लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की रात जालधौलाड़ में लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
सोमेश्वर के जालधौलाड़ में लीसा फैक्ट्री में लगी आग से उठती लपटें।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमश्वर (अल्मोड़ा)। दीपावली की रात जालधौलाड़ स्थित ग्राम स्वराज मंडल सोसायटी लीसा और बिरोजा फैक्टी आग लग गई। अग्निकांड में फैक्ट्री में रखा लीसा समेत मशीनें जल गईं। आग की लपटें काफी ऊंची उठने से लोग आग बुझाने में असफल रहे। अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड के तीन वाहन मंगाए गए। चार घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण अज्ञात है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पूर्व भी पिछले साल पांच जून 2018 को इसी फैक्ट्री में आग चुकी है।
रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे जालधौलाड़ स्थित लीसा और बिरोजा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर महालक्ष्मी पर्व मनाने घर चले गए थे। उनके जाने के करीब एक घंटे बाद सायं 7:30 बजे लीसा और बिरोजा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक चनौदा निवासी बालम भाकुनी और सोमेश्वर पुलिस को दी।
जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड मंगाई गई। पुलिस और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की ऊंची उठतीं लपटों के चलते लोग आग बुझाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
अल्मोड़ा से रात करीब 9:35 बजे फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लीसा, बिरोजा समेत अन्य सामान जल गया। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक बालम भाकुनी ने बताया कि फैक्ट्री में करीब एक करोड़ का मशीन प्लांट समेत अन्य सामान था, जो कि करीब पिचहत्तर फीसदी जल चुका है। सर्वेयर की रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक नुकसान की जानकारी मिल सकेगी।
इधर थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आकलन के बाद ही कितना नुकसान हुआ इसके बारे में कहा जा सकता है। फैक्ट्री में आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं लग सका है।