फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fire in house with short circuit

शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी 

Tue, 03 Oct 2017 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 03 Oct 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
fire in house with short circuit
घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला

 तहसील के अंतर्गत टाना गांव में एक महिला के मकान में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। अग्निकांड में घर में रखे सामान के अलावा दरवाजे, खिड़की आदि जल गए। घर में आग लगने के वक्त कोई नहीं था। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

टाना गांव में राधिका देवी पत्नी स्व. लक्ष्मण सिंह का तीन कमरों का मकान है। मंगलवार को वह बाजार गई थीं और घर में उनका बेटा भी नहीं था। दोपहर में करीब 12:15 बजे मकान में आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रखा गया सोफा, दीवान बेड, बिस्तर, अलमारी में रखी कीमती वस्तुओं के अलावा दरवाजे, खिड़की भी जल गए। मकान से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मकान का ताला तोड़कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राधिका देवी ने बताया कि अग्निकांड में उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

आग बुझाने में टाना की प्रधान कौशल्या बिष्ट, पूर्व प्रधान नंदन सिंह, बलवंत सिंह, चंदन सिंह, चनुली देवी, गंगा देवी आदि ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व एवं रेगुलर पुलिस को दी। मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed