{"_id":"ab072577199c92212f61d81103099d0e","slug":"fire-hindi-news-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में आग लगी
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पनुवानौला में परचून की दुकान में आग लग गई। पड़ोसी ने धुआं उठता देखा तो दुकानदार को जानकारी दी, बमुश्किल आग बुझाई गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पनुवानौला में जगदीश सिंह गैड़ा का जनरल स्टोर है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर करीब ही स्थित अपने घर चले गए। तड़के करीब छह बजे पड़ोस के दुकानदार दीपक सुयाल ने दुकान से धुआं उठते देखा। उन्होंने अन्य लोगों के साथ जगदीश सिंह गैड़ा को भी सूचना दी। जगदीश ने आकर दुकान का शटर खोला। आसपास के लोगों ने मिलजुलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
दुकानदार ने बताया आग से दुकान में गल्ले में रखी नगदी, बैंक पासबुक, राशन कार्ड समेत कई अन्य कागजत भी जल गए। राजस्व उप निरीक्षक दीपक वर्मा ने भी मौका मुआयना किया।