फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire burns seven shops, including Pathology Lab

आग से पैथोलॉजी लैब सहित सात दुकानें जली

Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire burns seven shops, including Pathology Lab
रानीखेत में इस तरह लगी दुकानों में आग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शनिवार तड़के भड़की आग से रोडवेज स्टेशन के समीप पैथोलॉजी लैब समेत सात दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इन दुकानों में रखे सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से पैथोलॉजी लैब में कुछ दिन पहले ही लाई गई लाखों रुपये की डिजिटल एक्सरे मशीन भी जल गई है। दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है, लेकिन लोग शार्ट सर्किट को ही वजह मान रहे हैं। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

 शनिवार तड़के चार बजे रोडवेज स्टेशन की दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। यहां पर एक पैथोलॉजी लैब सहित चाय और जनरल स्टोर की दुकानें थीं। इस बीच दो सिलिंडर फटने से हुए धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर ने पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। लीडिंग फायरमैन सुभाष चंद्र जोशी के नेतृत्व में कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रोडवेज स्टेशन काफी भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है। गनीमत यह रही कि अग्निकांड दोपहर के वक्त नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


सीएफओ करेंगे नुकसान का आकलन
रानीखेत। नगर की एकमात्र पैथोलॉजी लैब की स्वामी जानकी भंडारी को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कुछ माह पहले ही वह डिजिटल एक्सरे मशीन खरीदकर लाई थीं। इसके अलावा लैब में कई महंगे उपकरण भी जल गए हैं। हालांकि नुकसान का सही आकलन करने के लिए कुछ दिन बाद अल्मोड़ा से चीफ फायर अफसर (सीएफओ) आएंगे। इसके बाद ही नुकसान की सही स्थिति का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दुकानदारों को हुआ है नुकसान 
इंद्र सिंह नेगी पुत्र लछम सिंह (रेस्टोरेंट), जानकी भंडारी  (पैथोलॉजी लैब), डीएन भंडारी पुत्र भोला दत्त भंडारी (एक्सरे), दलीप सिंह पुत्र गंगा सिंह (जनरल स्टोर, चाय की दुकान), कुंदन सिंह पुत्र गंगा सिंह (जनरल स्टोर, चाय की दुकान), विजय वर्मा पुत्र नवीन वर्मा (मूंगफली की दुकान), राजेश सिंह देव पुत्र फते सिंह (चाय की दुकान)।
व्यापार संघ ने उठाई मुआवजे की मांग
रानीखेत। अग्निकांड के चलते रानीखेत का आधा बाजार बंद रहा। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी सहित तमाम पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।


काेट
अग्निकांड का प्रशासन की टीम ने मुआयना कर लिया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि शार्ट सर्किट कारण हो सकता है।
-हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed