{"_id":"696d24b47730f7e7140e44cc","slug":"fire-broke-out-in-the-forests-of-chitai-and-someshwar-causing-panic-almora-news-c-232-1-alm1002-138840-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: .चितई और सोमेश्वर के जंगलों में भड़की आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: .चितई और सोमेश्वर के जंगलों में भड़की आग, मची अफरातफरी
Sun, 18 Jan 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर के बैगनियां गांव तक पहुंची जंगल की आग बुझाती महिला। संवाद
अल्मोड़ा। फायर सीजन से पहले ही जंगलों में आग धधकने से वन विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। शनिवार देर शाम करीब 6:30 चितई के जंगलों में आग भड़कने से दो हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा राख हो गई। वहीं रात लगभग नौ बजे सोमेश्वर के जंगलों में भी आग लगने से कई हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगने से वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई।
अल्मोड़ा फायर स्टेशन को दोनों क्षेत्रों में जंगलों में आग की लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद जंगल की आग पर काबू पाने को फायर सर्विस यूनिट की दो टीम गठित की गई। सोमेश्वर के जंगल की आग तहसील परिसर की ओर बढ़ रही थी। वन विभाग और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। जबकि चितई के मंदिर के कुछ जंगल में लगी आग को भी दोनों ने मिलकर पूरी तरह काबू पाया। फायर सर्विस टीम में ओम प्रकाश, रमेश सिंह, हरीश रावत, धीरेंद्र सिंह, मो. अशरफ, जीवन जोशी, प्रियंका, आकांक्षा डसीला सहित वन कर्मी मौजूद रहे।
....................
कठपुड़िया के जंगल में फिर भड़की आग, आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ीं लपटें
फायर सर्विस टीम ने देर रात जंगल की आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कठपुड़िया क्षेत्र के जंगल में शनिवार देर रात करीब एक बजे एक बार फिर आग भड़क उठी। जंगल में लगी आग रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आग की सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट लीडिंग फायरमैन महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे रिहायशी क्षेत्र को बचा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने और टीम की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में लोग सतर्क रहें और आग लगने की सूचना तुरंत फायर स्टेशन को दें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 18एएलएम 07पी- कठपुड़िया के जंगलो में लगी आग। स्रोत- फायर कार्यालय
...............
बैगनियां के जंगल में धधकी आग गांव तक पहुंची
गांव की महिलाओं ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया
सूचना के बावजूद देर शाम तक गांव नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा (सोमेश्वर)। सोमेश्वर के बैगनियां गांव के जंगलों में लगी आग के आबादी क्षेत्र की और बढ़ने से गांव में खलबली मच गई। आग तेजी से गो शालाओं और पराल के लुट्टों के करीब तक पहुंच गई। तब गांव की महिलाओं ने साहस दिखाते हुए पानी से भी बाल्टियों और टहनियों के सहारे आग बुझाई। ग्रामीणों ने कहा कि धुएं और आग की लपटों के बीच महिलाओं ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन अब तक वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस आग ने जंगलों में मौजूद घास और चारे को पूरी तरह जला दिया है, जिससे पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में ग्रामीण मवेशियों के भरण-पोषण को लेकर चिंतित हैं। सोमेश्वर वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी में बताया कि जंगल में करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगी है आग पर काबू पाने को टीम भेजी गई है।
................
धपोलासेरा के जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने किया काबू
कांडा (बागेश्वर)। सर्दियों में भी जंगल जल रहे हैं। गरुड़ के अमस्यारी क्षेत्र के बाद कांडा के धपोलासेरा में जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग को काबू कर आबादी की तरफ आने से रोका।
रविवार को धपोलासेरा और भदौरा के समीप के जंगल में अचानक आग लग गई। बारिश नहीं होने से जंगलों में नमी कम है, जिसके कारण आग तेजी से फैल रही है। आग आबादी की तरफ बढ़ रही थी। ग्राम प्रधान योगेश धपोला, महिपाल सिंह आदि ग्रामीण आग बुझाने जंगल की तरफ गए। इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और अन्य लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। पूर्व विधायक ने बताया कि आग आबादी की तरफ फैल रही थी। सड़क की ओर बढ़ रही आग की जद में स्कूल बस और अन्य वाहन भी आ सकते थे। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी थी, लेकिन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके। इस दौरान लोगों ने मिलकर टहनियों की मदद से आग को काबू किया। इस मौके पर हयात धपोला, कुंदन धपोला, नवीन रौतेला आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद