फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire Broke At Restaurant In Almora

अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fire Broke At Restaurant In Almora
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड स्थित रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई। लोगों ने रेस्टोरेंट से धुआं उठता देख दमकल की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

माल रोड स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई। सूचना पर फायर कर्मियों ने होजरील लगाकर आग को काबू करने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में रेस्टोरेंट में फर्नीचर आदि सामान जल गया। अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ अभी इसका आकलन नहीं किया गया है। प्रभावित व्यवसायी ने भी नुकसान की जानकारी प्रशासन को नहीं दी है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट माना जा रहा है। रेस्टोरेंट में शुक्रवार को सफाई का काम किया गया।
विज्ञापन

समय पर पता लगने से बचा बड़ा हादसा
अल्मोड़ा। रेस्टोरेंट में रात्रि में कोई नहीं था। इससे ज हानि होने से बच गई। रेस्टोरेंट से कई दुकानें सटी हैं। दुमंजिले में भी दुकानें और आवासीय परिसर हैं। रेस्टोरेंट में आग लगने के कुछ देर बाद ही लोगों ने इसे देख लिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया। यदि लोगों की नजर नहीं पड़ती तो आग तेजी से भड़क जाती और इससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हफ्ते के भीतर आग की दूसरी घटना
अल्मोड़ा। नगर में आग की यह घटना पिछले दो हफ्ते में दूसरी है। 17 अक्तूबर की रात अल्मोड़ा के बीएसएनएल एक्सचेंज में देर रात भीषण आग लग गई थी। इस कारण चार जिलों की बीएसएनएल सेवाएं ध्वस्त हो गई थीं। आग के बाद से अब तक बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सेवाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। आग की घटनाएं दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करती हैं। संवाद

कोट
सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में फर्नीचर आदि सामान जल गया है। गैस सिलिंडर और कुछ अन्य सामान को बचा लिया गया है।
हरीश आर्या, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा
कोट
अग्निकांड से प्रभावित व्यवसायी ने अभी हमे नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी है। प्रभावित के जानकारी देने के बाद ही इस मामले मेें कार्यवाही की जाएगी।
कुलदीप पांडे, तहसीलदार अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के माल रोड स्थित रेस्टोरेंट में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद

अल्मोड़ा के माल रोड स्थित रेस्टोरेंट में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed