फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire brigade in Junkyard in Lower Mall road, 3 houses vacated

लोअर माल रोड में कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, तीन घरों को खाली कराया

Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade in Junkyard in Lower Mall road, 3 houses vacated
कबाड़ के गाेदाम में भड़की अाग। - फोटो : अमर उजाला
लोअर माल रोड में बिजली का शार्ट सर्किट हो जाने के कारण कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। तेजी से आग फैलने के कारण पास में रहने वाले तीन परिवारों के घर खाली कराने पड़े। आग की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात लोअर माल रोड में जय श्री कालेज से कुछ दूरी पर स्थित बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट हो जाने से इमरान के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पहुंच गया, लेकिन कबाड़ में कई तरह के केमिकल होने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। कई टैंकर पानी मंगाने के बावजूद आग काबू पर नहीं आ सकी। आग फैलने से आसपास के अतर सिंह, राहुल और इमरान के परिवारों को वहां से हटा दिया गया। उनके घरों का सामान भी लोगों की मदद से दूसरे घरों में रखा गया। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड और आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed