फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire breasted flower packer seen for the first time in Ranikhet

Uttarakhand: रानीखेत में पहली बार दिखी फायर ब्रेस्टेड फ्लावर पैकर, इन इलाकों में पाया जाता है ये पक्षी

Mon, 07 Apr 2025 03:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

रानीखेत में दुर्लभ एवं आकर्षक पक्षी फायर ब्रेस्टेड फ्लावर पैकर पहली बार दिखा है। यह पक्षी मुख्य रूप से उप हिमालयी क्षेत्रों और पहाड़ के जंगलों में पाया जाता है। बगीचों और खेती वाले क्षेत्रों में भी इसे देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Fire breasted flower packer seen for the first time in Ranikhet
रानीखेत में दिखा फायर ब्रेस्टेड फ्लावर पैकर पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत में दुर्लभ एवं आकर्षक पक्षी फायर ब्रेस्टेड फ्लावर पैकर पहली बार दिखा है। आकार में छोटे इस रंग-बिरंगे पक्षी को निकटवर्ती तल्ला बधाण गांव के पक्षी प्रेमी भारत जोशी ने अपने कैमरे में कैद किया है। छाती में अग्नि जैसा स्वरूप और फूलों से रस लेने की प्रकृति ने ही इसे फायर ब्रेस्टेड फ्लावर पैकर नाम दिया है।

विज्ञापन

 

इस पक्षी की लंबाई लगभग सात सेंटीमीटर और वजन सात से 9 ग्राम होता है। यह आमतौर पर 1,000 से 2,500 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ी वन क्षेत्र में रहना पसंद करता है। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां फल-फूल वाले वृक्ष और झाड़ियां बहुतायत होते हैं। इसका मुख्य आहार अंजीर, फूलों का रस और नन्हे कीट-पतंगे होते हैं। यह परागण क्रिया में भी सहायक है। इस वजह से इसे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अहम माना जाता है।

विज्ञापन

 

भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में दिखता है यह
यह पक्षी मुख्य रूप से उप हिमालयी क्षेत्रों और पहाड़ के जंगलों में पाया जाता है। बगीचों और खेती वाले क्षेत्रों में भी इसे देखा जा सकता है। इसका उत्पत्ति क्षेत्र भारत में मुख्यतः हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी राज्य और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके माने जाते हैं। इसे नेपाल, भूटान, म्यांमार, चीन के कुछ भागों, थाईलैंड और वियतनाम में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विशिष्ट पहचान

 

- नर पक्षी की छाती पर चमकीली लाल-नारंगी पट्टी होती है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती है।

 

- मादा पक्षी का रंग हल्का होता है। ऊपर की ओर जैतूनी हरा और नीचे की ओर फीका।

 

प्रजनन एवं घोंसला

 

- प्रजननकाल जून से जुलाई के बीच होता है।

- मादा 2–3 अंडे देती है, जिन्हें 12–14 दिनों तक सेती है।

 

- बच्चे लगभग 2 हफ्तों में उड़ने योग्य हो जाते हैं।

 

- यह घोंसला पत्तियों और कोमल तनों से बनाता है, जो झाड़ियों या छोटे पौधों पर टंगा होता है।

 

फायर ब्रेस्टेड फ्लावर पैकर पक्षी ऊंचाई और फल-फूल वाले वनों के आसपास पाया जाता है। रानीखेत में इसकी मौजूदगी सुखद है। यह इतना सुंदर होता है कि पक्षी प्रेमियों के साथ ही अन्य सभी को भी आकर्षित कर सकता है।- राजेश भट्ट, पक्षी विशेषज्ञ, कॉर्बेट नेशनल पार्क, रामनगर

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed