{"_id":"65e0cce63900cfecdc051d21","slug":"fire-at-upradi-forest-ranikhet-news-c-232-1-alm1001-108963-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बारिश थमते ही धधका उपराड़ी का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बारिश थमते ही धधका उपराड़ी का जंगल
Thu, 29 Feb 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश थमते ही फिर से जंगल धधकने लगे हैं। उपराड़ी के जंगल में अचानक आग लग गई, इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद जंगलों की आग बुझने से वन विभाग को राहत मिली थी। बारिश थमते ही फिर से जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को रानीखेत के नजदीक उपराड़ी का जंगल सुलग उठा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। विभाग के मुताबिक असामाजिक तत्वों ने जंगल को आग के हवाले कर दिया। संवाद
फायर सीजन में जला पांच हेक्टेयर जंगल
रानीखेत। फायर सीजन शुरू होने के 14 दिन के भीतर जिले में सामने आईं पांच घटनाओं में पांच हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल मौसम का साथ मिलने से इन घटनाओं में इजाफा नहीं हुआ। अब मौसम खुल गया है और गर्मी भी बढ़ने लगी है। ऐसे में भविष्य में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो सकता है, इससे वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कोट - उपराड़ी क्षेत्र के जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर आग बुझा दी गई। आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है। -तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।