{"_id":"65b6a5e0e327bf44e1094564","slug":"fire-at-satoli-jungle-almora-news-c-232-1-alm1001-107620-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पूरी रात सुलगता रहा सिटोली का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पूरी रात सुलगता रहा सिटोली का जंगल
Mon, 29 Jan 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
हवालबाग के सिटोली में जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : Samvad
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह वन विभाग ने बुझाई आग
अल्मोड़ा। जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। हवालबाग के नजदीक सिटोली के जंगल में शनिवार रात आग लग गई। पूरी रात जंगल सुलगता रहा। आग ने एक हेक्टेयर से अधिक दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। दूसरे दिन रविवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
एक माह में 12 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलने का अनुमान
अल्मोड़ा। फायर सीजन नजदीक है और इससे पहले ही धधक रहे जंगल वन विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच बीते एक माह में 13 से अधिक घटनाओं में 12 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। संवाद
कोट- सिटोली में वन पंचायत के जंगल में आग लगी थी। टीम भेजकर आग पर काबू पा लिया गया।
मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।