{"_id":"57fa8f214f1c1b6e5228e3f6","slug":"file-a-lawsuit-against-the-wife-of-the-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नेपाली विक्रम थापा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई लाल सिंह की तहरीर पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह टैक्सी स्टैंड के पास नेपाली युवक विक्रम थापा (47) का शव पुलिस को पड़ा मिला था। मृतक के गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
मृतक के भाई लाल सिंह ने मृतक की पत्नी पार्वती थापा के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि विक्रम के भाई की तहरीर पर पत्नी पार्वती देवी के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पत्नी पार्वती देवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति विक्रम थापा शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। छह अक्तूबर की रात दस बजे शराब पीकर विक्रम घर आया और उसने पत्नी से मारपीट की। डराने के लिए उसने दुपट्टा विक्रम के गले में कस दिया। इससे दम घुटने से वह मर गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन