{"_id":"6a148b4e1f23551df2043772","slug":"fighting-forest-fires-without-safety-equipment-almora-news-c-232-1-alm1019-143870-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिना सुरक्षा उपकरणों के जंगल की आग से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिना सुरक्षा उपकरणों के जंगल की आग से जंग
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ों में जंगलों की आग लगातार विकराल होती जा रही है। उत्तराखंड अग्निशमन सेवा और वन विभाग के कर्मचारी दिन-रात आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई जगह फायर कर्मी बिना फायर प्रोटेक्शन सूट, ग्लव्स और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ही आग की लपटों के बीच काम करते दिखाई दे रहे हैं।
तेज धुएं और भीषण गर्मी के बीच केवल हेलमेट के सहारे आग बुझाना कर्मचारियों की जान पर भारी पड़ सकता है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि वनाग्नि से जूझ रहे कर्मियों को आधुनिक सुरक्षा संसाधन और फायर प्रोटेक्शन किट उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। पिछले साल बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में लगी भीषण आग के दौरान चार वनकर्मियों की मौत के बाद भी सुरक्षा संसाधनों की कमी चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा उपकरणों की कमी बनी बड़ी चुनौती
जंगलों की आग बुझाने में जुटे फायर कर्मी कई स्थानों पर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम करते दिखाई दे रहे हैं। आग की तेज लपटों और धुएं के बीच कर्मचारियों के पास हेलमेट तो नजर आ रहे हैं, लेकिन फायर प्रोटेक्शन सूट, ग्लव्स और अन्य जरूरी सुरक्षा संसाधनों की कमी चिंता बढ़ा रही है। लगातार बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच फायर कर्मियों की सुरक्षा अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।
विज्ञापन
फायर सुरक्षा किट में क्या-क्या होता है
फायर सुरक्षा किट में फायर रेसिस्टेंट सूट, हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी शूज, फेस शील्ड, धुएं से बचाने वाले मास्क, फर्स्ट एड किट, टॉर्च और वॉकी-टॉकी जैसे जरूरी उपकरण शामिल होते हैं जो फायर कर्मियों की सुरक्षा के लिए अहम माने जाते हैं।
कोट-
फायर कर्मियों को हमारी ओर से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट प्रदान की जाती है जिससे कि वह सुरक्षित तरीके से आग बुझा सकें। -नरेंद्र सिंह कुंवर, जिला अग्निशमन अधिकारी, अल्मोड़ा।