फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fight against theft

चोरी के माल को लेकर भिड़े बदमाश

Thu, 24 Aug 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 24 Aug 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन

तहसील सल्ट के अंतर्गत बगीयाडाना स्थित दुकान में 21 अगस्त की रात हुई चोरी का खुलासा हो गया है। चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर बदमाश आपस में भिड़ गए और उन्होंने अपने एक साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में उसे मरा समझकर जंगल में फेंक गए। दूसरे दिन शाम को जंगल में घास लेने गई महिलाओं की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने पूरी घटना बताई तो राजस्व पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से दस हजार रुपये, एक मोबाइल और दुकान का सामान बरामद कर लिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने 21 अगस्त की रात को अछरोन निवासी अरविंद सिंह पुत्र ज्ञान सिंह की तहसील सल्ट के अंतर्गत बगीयाडाना में स्थित परचून की दुकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी और हजारों का सामान, मोबाइल आदि चुरा लिया था। 22 अगस्त को जंगल में घास लेने गईं महिलाओं ने झाड़ियों में एक व्यक्ति को पड़ा देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घायल विक्रम सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में भर्ती कराया, जहां से उसे रामनगर रेफर कर दिया गया। घायल विक्रम सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी भौनडाडा ने होश आने पर बताया कि बताया कि तीनों उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन


चोरी के बाद जब उसने कहा कि मैं यह बात सबको बता दूंगा तो तीनों ने उसे पीटा और जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। तीनों उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक गए। विक्रम सिंह के पिता ने सूरज कुमार पुत्र लछी राम ग्राम अछरोन मल्ला, किशन मेहरा पुत्र टीका सिंह, परविन्दर सिंह पुत्र राजकिशोर दोनों निवासी उत्तरी खत्याड़ी रामनगर के खिलाफ 23 अगस्त को तहसील में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया और पूछताछ में आरोपी सूरज ने कबूल भी कर लिया है कि चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। सल्ट के उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ धारा 324/380,457 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का खुलासा करने वाली राजस्व टीम पुरस्कृत 
सल्ट के उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने घटना का खुलासा कर आरोपियों से माल बरामद करने वाली राजस्व पुलिस टीम और होमगार्ड को दो हजार रुपये देने की घोषणा की है। तहसीलदार  प्रताप राम टम्टा ने भी टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की बात कही है। 


अब तक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं आरोपी 
 राजस्व पुलिस ने चोरी की घटना में लिप्त आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी सूरज कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों संग पिछले डेढ़ साल से रामनगर और सल्ट क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। तीनों के पकड़े जाने से क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed