{"_id":"581cc7224f1c1bc032438496","slug":"festival-play-an-important-role-in-tourism-development-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं महोत्सव : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं महोत्सव : टम्टा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
महोत्सव में नडत्य पेश करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि महोत्सवों के माध्यम से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होता है। पर्यटन विकास में यह मेले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। सांस्कृतिक समिति द्वाराहाट की ओर से चार दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रख्यात है, इस तरह के आयोजनों का यहां और भी महत्व बढ़ जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस मॉडर्न स्कूल, कुमाऊं पब्लिक स्कूल, दूनागिरि मॉडर्न स्कूल, राजकीय हाईस्कूल छतीनाखाल, नवप्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, महामंत्री दर्शन बिष्ट, पूरन कैड़ा, महेश नेगी, कैलाश भट्ट, समिति अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धीरेंद्र मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, हेमंत शाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, जगदीश बुधानी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन