{"_id":"58ebd2184f1c1b9d36cf5e10","slug":"festival-of-degree-college-chaukootiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज चौखुटिया का समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने कहा कि महाविद्यालय के भवन, एमए में प्रवक्ताओं की नियुक्ति के साथ ही बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भवन निर्माण में देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों का जवाब तलब करने की बात कही।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूजा, ममता, अंजू, संदीप, ममता, मनीष, गीता ने नृत्य पेश किया। सविता, पूजा ने कविता, मनीषा, लता ने गीत गाए। जनी जनियाली, रानीखेता, फ्यूलडलिया नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बिशन राम ने शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. मीनू श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने महाविद्यालय की समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन देते हुए एमए में हिंदी प्रवक्ता की नियुक्ति, बीएससी, बीकॉम की मान्यता देने, भवन का लंबे समय से निर्माणाधीन कार्य छह माह में पूरा कराने की बात कही। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ ही खेल, विकास कार्यों के प्रति सचेत रहने को कहा।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष ममता रावत, मयंक कुमार, पूजा, अंजू नेगी ने समस्याएं रखी। अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. चारु दत्त, कार्यक्रम संयोजक डॉ. खेमकरण सोमन ने संचालन किया। वहां कनिष्ठ उपप्रमुख ललिता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत, शिवकुमार, गणेश नायक, सदानंद पांडे, राजेंद्र कांडपाल, गंगा सिंह रावत, उमेश रावत, तारादत्त शर्मा, गोकुल कांडपाल, प्रभाकर त्यागी आदि थे।