फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Female leopard's body found in Rodpur, feared dead in mutual conflict

रोदपुर में मिला मादा तेंदुए का शव,आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Female leopard's body found in Rodpur, feared dead in mutual conflict
प्रतीकात्मक फोटो।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली के रोदपुर में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भर तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। तेंदुए की उम्र ढाई से तीन साल बताई जा रही है। मादा तेंदुए के शरीर पर नाखून के निशान पाए गए हैं, जिसपर अधिकारी वन्य जीव से आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका लग रही है। ग्रामीणों ने भी दो तेंदुओं में लड़ाई होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रोदपुर गांव में ग्रामीणों को झाड़ियों में तेंदुए का शव दिखा। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी बीएल आर्या के निर्देशन में मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव को रेंज कार्यालय सोमेश्वर ले जाया गया। वन क्षेत्राधिकारी बीएल आर्या ने बताया कि मृत मादा तेंदुए की उम्र ढाई से तीन साल के आसपास है। उसकी लंबाई दो मीटर और ऊंचाई 60 सेमी है। बताया कि तेंदुए के शरीर पर नाखूनों के निशान मिले है। आपसी संघर्ष में उसकी मौत होने का आशंका जताई जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि सोमवार तड़के दो तेंदुओं के बीच काफी देर तक भीषण लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed