फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   female leopard climbing on tree

चौबटिया में पेड़ पर चढ़े बीमार तेंदुए को देखने के लिए मचा कौतूहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
female leopard climbing on tree
चौबटिया में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया (चमु दिबाव) क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम पेड़ पर चढ़ी एक मादा तेंदुए ने खासा कौतूहल मचा दिया। उसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग चौबटिया पहुंच गए।
विज्ञापन

देर शाम तक जब वह पेड़ से नहीं उतरी तो स्थानीय लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने रात भर वहां रेस्क्यू किया। सुबह के वक्त मादा तेंदुआ पेड़ से उतरी तो कर्मचारियों ने उसे ट्रेंकुलाइज कर पशु अस्पताल में उपचार कराया। वह वायरल बुखार से पीड़ित है, अब उसे रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम चमु दिबाव में बांज के पेड़ पर लगभग ढाई वर्षीय मादा तेंदुआ चढ़ गई। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। देर शाम सूचना के बाद रेंजर उमेश पांडे के नेतृत्व में विभाग की टीम वहां पहुंची। भीड़ को पुलिस की मदद से तितर-बितर किया गया, इसके बावजूद आधी रात तक तेंदुआ पेड़ से नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह वह स्वयं ही पेड़ से नीचे उतर आई इसी बीच विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया और उसका पशु चिकित्सालय में उपचार कराया। इस दौरान तेंदुआ ठंड से कांप रही थी। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजने के प्रयास चल रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ममता यादव ने बताया कि मादा तेंदुआ वायरल बुखार से पीड़ित है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। जांच के बाद ही सही बीमारी का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed