फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   FCI not In Shape After 11 Years

सरकारें आई और गईं, नहीं बन पाया एफसीआई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
FCI not In Shape After 11 Years
अल्मोड़ा के लोधिया में निर्माणाधीन फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट भवन - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारों और जनप्रतिनिधियों में इच्छाशक्ति के अभाव के चलते विकास कार्य समय पर धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। इसका उदाहरण अल्मोड़ा नगर के समीप लोधिया में 11.56 करोड़ से निर्माणाधीन फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) है। 11 साल बाद भी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है जबकि इस भवन का निर्माण 2015 में पूरा कर लिया जाना था।
विज्ञापन

होटल इंडस्ट्री के साथ ही पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2011 में एफसीआई को स्वीकृति दी। ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर युवा स्थानीय स्तर पर और देश विदेश में रोजगार कर सकें। सरकार ने एफसीआई का काम वर्ष 2015 में पूरा करने का लक्ष्य रखा था। फरवरी 2012 में सरकार ने एफसीआई के भवन निर्माण के लिए पहली किश्त में दो करोड़ रुपये जारी किए। सरकार ने संस्थान के भवन के निर्माण के लिए उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनवरी 2013 में कार्य शुरू कर 2015 में एफसीआई का भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य था। पर शासन से समय पर धनराशि अवमुक्त नहीं होने पर कार्य में विलंब होता रहा। इसके भवन की लागत भी 9.06 करोड़ से बढ़कर 11.56 करोड़ पहुंच चुकी है। जिसके सापेक्ष सरकार से निर्माण एजेंसी को अब तक दस करोड़ रुपये मिले हैं। नौ करोड़ का काम हो गया है। मुख्य भवन बन चुका है। भवन भीतर बिजली फिटिंग, ट्रांसफार्मर लगाने, चहारदीवारी, सड़क निर्माण के कार्य लंबित हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते कार्य में विलंब हुआ है। भवन की बिजली फिटिंग, ट्रांसफार्मर स्थापित करने, सड़क निर्माण कार्य लंबित हैं। फरवरी तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च माह में कार्य पूरा कर संस्थान को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंभीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, राज्य अवस्थापना विकास निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed