{"_id":"5bdf315bbdec2267b36ac1f3","slug":"fast-shopping-for-deepawali-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को दीपावली के लिए जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को दीपावली के लिए जमकर हुई खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में रविवार को दीपावली की खरीदारी में जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली को देखते हुए व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार को बाजार खुला रहा। अवकाश का दिन होने और ठंड के बावजूद लोग बाजार में सुबह से ही खरीदारी को पहुंचने लग गए थे। दोपहर तक बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने खील, खिलौने, घर की सजावट से संबंधित सामान, फूल, फल और बिजली की मालाओं की खरीदारी की। सोमवार को धनतेरस को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह बना है। ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
स्कूल, दफ्तरों में अवकाश होने के कारण लोगों ने रविवार के दिन दीपावली पर्व से संबंधित उत्पाद खासकर बिजली की मालाएं, खील, खिलौने, मोमबत्ती, दिए, घर की सजावट से संबंधित फूल आदि की खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने ड्राई फ्रूट, पैकेट बंद मिठाई की भी खरीदारी की। इधर व्यापारियों का कहना है कि सोमवार को धनतेरस से बाजार में और ज्यादा जान आ जाएगी।
घरों में दिए जा रहे ऐपण
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के लिए लोगों ने घरों में पारंपरिक ऐपण देने शुरू कर दिए हैं। हालांकि बाजार से लोगों ने रेडिमेट ऐपण भी खरीदे लेकिन अधिकांश लोगों ने बिस्वार और गेरू से घर और मंदिर की लिपाई की और ऐपण दिए। इस दौरान घर के आंगन से लेकर मंदिर तक लक्ष्मी के पैर भी बनाए गए।