फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   families of those who died in the forest fire have not yet received Rs 10 lakh in almora

Almora News: मृतकों के परिजनों को अब तक नहीं मिले दस-दस लाख, जंगल की आग में जलकर हुई थी मौत

Sat, 06 Jul 2024 01:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jul 2024 01:57 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि ने जमकर कहर बरपाया। सरकार ने भी मृतकों के परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए 10-10 लाख मुआवजा देेने की घोषणा की थी जिसका अब तक इंतजार है।

विज्ञापन
families of those who died in the forest fire have not yet received Rs 10 lakh in almora
forest fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि ने जमकर कहर बरपाया। बिनसर अभयारण्य में जंगल की आग की चपेट में आने से छह वन कर्मियों की मौत हो गई थी जबकि दो अब भी दिल्ली एम्स में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों और घायलों को वर्ल्ड वाइड फंड, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट और आपदा मद से राहत राशि मिली। सरकार ने भी मृतकों के परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए 10-10 लाख मुआवजा देेने की घोषणा की थी जिसका अब तक इंतजार है।

इस साल फायर सीजन में वनाग्नि की चपेट में आने से सबसे अधिक 11 लोग काल के गाल में समाए। मई महीने में सोमेश्वर में जंगल की आग में जलने से चार नेपाली श्रमिकों के साथ एक स्थानीय युवक की मौत हो गई। बीते 13 जुलाई को बिनसर अभयारण्य में जंगल की आग में चार वन कर्मी जिंदा जल गए जबकि दो की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो वन कर्मियों का अब भी उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को आपदा मद से चार, वर्ल्ड वाइड फंड से तीन, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की तरफ से एक लाख रुपये सहायता राशि दी गई। वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ने घायलों का साथ देते हुए उन्हें 25,000 रुपये सहायता राशि दी जबकि वन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग उनका निशुल्क उपचार कराने की बात कर रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बारिश का कहर: दो मकान क्षतिग्रस्त...कई घरों के आंगन टूटे, अल्मोड़ा में चार और बागेश्वर में 13 सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मृतकों के परिजनों से हम साथ खड़े हैं की बात करते हुए सीएम ने 10-10 लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी। घटना को 23 दिन बीत गए, लेकिन अब तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी है और मृतकों के परिजन कभी न भरने वाले जख्मों का दर्द सहते हुए मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। 

दोनों घायलों की हालत स्थिर
डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि दोनों घायलों का दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है। चिकित्सक हर रोज उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा कर रहे हैं। बताया कि

शासन को मृतकों के परिजनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 10 लाख रुपये मुआवजा देने संबंधी कोई भी दिशा-निर्देश फिलहाल प्राप्त नहीं हुए हैं। जो दिशा-निर्देश मिलेंगे उसके अनुरूप कार्यवाही होगी।
-विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।

इनकी हुई थी मौत
त्रिलोक सिंह मेहता, करन आर्या, दीवान राम, पूरन सिंह, कृष्ण कुमार, कुंदन नेगी।

इनका चल रहा है उपचार
भगवत सिंह, कैलाश भट्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed