{"_id":"572f76ef4f1c1bdb125cd6c6","slug":"fair-of-masi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासी का मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासी का मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 08 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मासी का मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में पांच दिवसीय सल्टिया, सोमनाथ मेला शुरू हो गया है। मेले में सल्ट से नागारे निशांणों के साथ पहुंचे मेलार्थियों का मेला समिति ने जोरदार स्वागत किया। सल्टिया मेला रातभर चलेगा जबकि सोमनाथ का मुख्य मेला सोमवार को होगा।
विज्ञापन
मासी में पांच दिवसीय सल्टिया सोमनाथ मेला शुरू हो गया है। जिला पंचायत सदस्य राधा पांडे, अनिल शाही, बालादत्त तिवारी आदि ने मेले का उद्घाटन किया। इससे पहले सल्ट के पोखरी, सैंणमालूदा, क्वैरला गुलाल आदि ग्राम पंचायतों से चार जोड़ा नगाडे़, निशांणों के साथ पहुंचे मेलार्थियों का मेला समिति ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
सल्टिया मेला रातभर चलेगा जबकि सोमनाथ मेला सोमवार से शुरू होगा। देर शाम शुरू हुए मेले में भगनौल, झोड़े, चांचरी आदि लोकगीत, लोकनृत्य की धूम रही। सल्ट से पहुंचे मेलार्थियों का नेतृत्व प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य नारायण रावत, नंदन सिंह मनराल, किशोर सिंह आदि ने किया। वहीं स्वागत करने वालों में मेला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, शिवदत्त मासीवाल, गजेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष मासीवाल, गोपाल मासीवाल, अमर सिंह रावत, रामस्वरूप मासीवाल, शंकर सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन