फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Faculty hurdles in starting medical college

मेडिकल कालेज में फैकल्टी की कमी फिर सामने आयी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Faculty hurdles in starting medical college
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निरीक्षण को अल्मोड़ा पहुंची एमसीआई टीम सदस्य बेस अस्पताल में जानका? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। टीम सदस्यों ने निर्माणाधीन भवनों के साथ ही फैकल्टी आदि तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में अभी तक फैकल्टी पूरी नहीं होने को संज्ञान में लिया और जल्द से जल्द फैकल्टी में डॉक्टरों की तैनाती करने को कहा।
विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंची। टीम सदस्यों ने पांडेखोला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का जायजा लिया और वहां तैयार किए जा रहे भवनों को देखा। बाद में टीम ने बेस अस्पताल में भी वार्डों आदि का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल से फैकल्टी, विभागाध्यक्षों और अन्य नियुक्तियों के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एमसीआई की टीम ने इसे संज्ञान में लिया और फैकल्टी की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि एमसीआई की टीम इससे पहले भी अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का दो बार निरीक्षण कर चुकी है। लेकिन पहले भी फैकल्टी समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण हरी झंडी नहीं मिल सकी। जिससे पिछले सत्र में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकी। टीम सदस्यों में डॉ. शोभन केआर दास, डॉ. नमिता चौधरी, डॉ. विभा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed