फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eye flu outbreak in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में नगर से लेकर गांवों तक आई फ्लू का प्रकोप

Thu, 10 Aug 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eye flu outbreak in Almora
अल्मोड़ा के लोधिया गांव में आई फ्लू से संक्रमित मरीज की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : अल्मोड़ा के लोधिया गांव में आई फ्लू से संक्रमित मरीज की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर गांवों तक आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि बीते 10 दिनों में जिले में इस रोग से पीड़ित 575 रोगी सामने आए हैं। हर रोज इस रोग से जूझते हुए बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। अब तक जिले भर के अस्पतालों में 500 से अधिक लोगों में इस रोग की पुष्टि हुई है। दो दिन पूर्व ही नवोदय विद्यालय चौनलिया में 100 विद्यार्थी आई फ्लू से ग्रसित मिले, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं बुधवार को नगर के समीप लोधिया गांव में 57 मरीज इस रोग से ग्रसित मिले। बड़ी संख्या में आई फ्लू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


लोधिया में जांच को पहुंची होम्योपैथिक विभाग की डॉ. हेमलता ने बताया कि यह संक्रामक रोग है जो दूसरों में भी फैलता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। आंख में खुजली होना, पुतलियों में सूजन, आंखों का लाल होना और पानी निकलना इसके लक्षण है। लक्षण दिखने पर पीड़ित को जल्द डॉक्टर की सलाह पर उपचार शुरू करना चाहिए। बाजार से आई ड्राप खरीदकर प्रयोग करना घातक है। पीड़ित को स्वच्छता का विशेष ध्यान देते हुए आखों को ठंडे पानी से बार-बार धोना चाहिए। जांच में एमपीडब्लू कमला आर्या, आशा कार्यकर्ता भागा लटवाल ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed