फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex MLA Ranjeet Rawat in Sult

सरकार केवल चंद पूंजीपतियों की एजेंट बनकर रह गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ex MLA Ranjeet Rawat in Sult
सल्ट के तलाड़ में खेल मैदान का शिलान्यास करते पूर्व विधायक रंजीत रावत। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। ब्लॉक प्रमुख सल्ट विक्रम रावत के प्रयासों से क्षेत्र के दूरस्थ इलाके तराड़ में राजा हरू हीत खेल मैदान का भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत रावत ने कहा कि यह मैदान क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल चंद पूंजीपतियों की एजेंट बनकर रह गई है।
विज्ञापन

अपने विधायक कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जो वर्तमान सरकार ने विकास कार्य ठप कर दिए हैं। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार को विजयी बनाने का भी आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत ने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को की जानकारी दी। इस अवसर पर करीब 150 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। वहां ज्येष्ठ उपप्रमुख पुष्पा भट्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख निर्मला देवी, खष्टी देवी, किरन मठपाल, मनोज उपाध्याय, रोहित रावत, कनवर भारद्वाज, शंकर रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed