फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex-military organization opposes DDA

पूर्व सैनिक संगठन ने किय जिला विकास प्राधिकरण का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ex-military organization opposes DDA
द्वाराहाट में बैठक करते पूर्व सैनिक संगठन के लोग। - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक में जिला विकास प्राधिकरण का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण लागू करने के लिए सरकार को पहले जनता को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। यदि इस काले कानून को खत्म नहीं किया गया तो संगठन जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देगा। वक्ताओं ने अल्मोड़ा की तर्ज पर रानीखेत में भी ईसीएचएस केंद्र खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में नंदा बल्लभ मठपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से जिला विकास प्राधिकरण का मुद्दा उठा। आक्रोश जताते हुए कहा कि, राज्य सरकार द्वारा प्राधिकरण लागू करने से पूर्व जनता को विश्वास में लिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

कहा कि इस काले कानून को सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में द्वाराहाट में इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय खुलने की संभावना पर हर्ष जताया गया। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पुष्पेश त्रिपाठी का भी आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मोहन जोशी, उमेश शाह, हिम्मत सिंह, डुंगर सिंह, रतन सिंह, नंदन सिंह, प्रवीन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, उत्तम सिंह, पान सिंह मेहरा, जोगाराम, बसंत बल्लभ, देवी दत्त, आन सिंह, चंद्र शेखर जोशी, केशर सिंह, पनुली देवी, हीरा देवी, दीपा देवी, कमला देवी सहित कई पूर्व सैनिक व सैनिक वीरांगनाएं उपस्थित थी। संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed