{"_id":"580a52da4f1c1b716b70603e","slug":"evms-and-systems-saw-strong-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मशीन और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को देखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मशीन और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को देखा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेती भारत निर्वाचन आयोग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने निर्वाचन कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया और ईवीएम मशीन और स्ट्रांग रूम में जाकर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव एके पाठक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने को कहा।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अवर सचिव ने निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण, स्वैप कार्यक्रम, पोलिंग स्टेशन, प्रशिक्षण कायऱवक्रम और इलैक्ट्राल के संबध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंनह्य रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी इला गिरी ने बताया कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 863 मतदान केंद्र हैं। जिनमें पांच लाख 21 हजार 109 मतदाता हैं। जिसमें दो लाख 65 हजार, 131 पुरुष, दो लाख 55 हजार 974 महिलाएं और चार अन्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने निर्वाचन संबधी कार्यों पर संतोष जताते हुए प्रशंसा भी की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग अनुभाग अधिकारी प्रफुल्ल अवस्थी, संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसडीएम विवेक राय, रजा अब्बास, गोपाल राम, प्रभारी अधिकारी कार्मिक डीडी पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, पीएस बृजवाल, मो. शरीफ, आरएस अधिकारी, विपिन जोशी समेत भाजपा के प्रतिनिधि रमेश बहुगुणा, बसपा के कृपाल आर्य, तहसीलदार और निर्वाचन कार्यालय से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन