फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Establishment day of SSB Frontier Headquarters celebrated with great pomp

ईमानदारी पूर्व दायित्वों का निर्वहन कर रहा एसएसबी सीमात मुख्यालय: डा. त्रिलोक चंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Establishment day of SSB Frontier Headquarters celebrated with great pomp
एसएसबी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस पर मौजूद अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय का 56वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट डॉ. त्रिलोक चंद्र ने कहा कि 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद सीमाओं की निगहबानी के लिए बल का गठन हुआ। कहा कि असम, यूपी, बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित तमाम सीमांत क्षेत्रों में बल अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. त्रिलोक चंद्र ने कहा कि कि सीमांतवासियों में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और राष्ट्र की सुरक्षा के उद्देश्य से 1962 के बाद बल का गठन हुआ। असम, बंगाल, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मणीपुर, राजस्थान, गुजरात और नागालैंड राज्यों के सीमांत क्षेत्रों में बल अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहा है। प्राकृतिक आपदा के समय दुर्गम, अति दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों मे बल कर्मियों ने प्रभावितों की मदद कर मानवीय संवेदना का भी परिचय दिया है।
विज्ञापन

2019 में सीमांत रानीखेत ने न केवल प्रचालन के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल की है, वरन आम चुनाव के अलावा विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में भी ईमानदारी से दायित्व निभाया। अमरनाथ यात्रा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा में भी सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बल द्वारा जन कल्याणकारी कार्यों की भी जानकारी दी। कहा कि बेहतर कार्यों के लिए सीमांत मुख्यालय को उत्कृष्ट ट्राफी के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed