फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Environment friends cleaned the city after the strike ended

हड़ताल समाप्त होने के बाद पर्यावरण मित्रों ने की शहर की सफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Environment friends cleaned the city after the strike ended
अल्मोड़ा में सफाई करते सफाई कर्मचारी।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शासन से हुई वार्ता के बाद नौ दिन से चल रही पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद पर्यावरण मित्रों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जमा हुए कूड़े का निस्तारण किया। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पर्यावरण मित्र हड़ताल पर थे। पिछले नौ दिन से कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा था। अल्मोड़ा में जगह-जगह करीब 80 टन कूड़ा फैला था। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन से वार्ता सफल होने के बाद बुधवार को पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए। पर्यावरण मित्रों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पड़े कूड़े के ढेरों का निस्तारण किया। पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने भी विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मित्र दिनभर कूड़ा निस्तारण में लगे रहे। जिन स्थानों पर कूड़ा बचा होगा वहां से बृहस्पतिवार को कूड़ा उठाया जाएगा। बृहस्पतिवार से सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन

नहीं उठ पाया पूरा कूड़ा
बागेश्वर। बुधवार से नगरपालिका के पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए हैं। नगर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हो गया है। वाहनों के जरिये नगर में फैले कूड़ा का निस्तारण किया जा रहा है। नगर में जगह-जगह बिखरे कूड़े को उठाने में काफी समय लगेगा। कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में भी कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया है। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंदन लाल ने आंदोलन को समर्थन देने के लिए सभी संगठनों और लोगों का आभार जताया है। कहा है कि सरकार ने मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मांगों पर आश्वासन के अनुरूप कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed