{"_id":"6a5baff21e6f8a83660cd90a","slug":"entry-into-ssj-university-campuses-without-identity-card-prohibited-almora-news-c-232-1-alm1019-146222-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिना पहचान पत्र के एसएसजे विवि के परिसरों में प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिना पहचान पत्र के एसएसजे विवि के परिसरों में प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि प्रबंधन ने चारों परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब विवि के अधीन परिसरों के साथ ही प्रशासनिक भवन में बिना परिचय पत्र के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। विवि के इस कदम से परिसरों में बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगेगी।
एसएसजे विवि के परिसरों में अब तक प्रवेश को लेकर सख्ती नहीं होने के कारण कई ऐसे युवक भी पहुंच जाते हैं जिनसे कई बार छात्रों का विवाद हो जाता है। एक माह पूर्व अल्मोड़ा परिसर में एक बाहरी युवक और एक छात्रनेता के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बाहरी लोगों के परिसरों में प्रवेश पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग उठाई थी। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परिसरों में परिचय पत्र अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने चारों परिसरों के निदेशकों और कुलानुशासकों को आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
70 रुपये चुकाना होगा शुल्क
छात्र-छात्राओं को परिसर और प्रशासनिक भवन में प्रवेश के दौरान अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। इसके लिए उन्हें 70 रुपये शुल्क देकर परिचय पत्र बनवाना होगा।
विज्ञापन
कोट
छात्र-छात्राओं को परिसरों में अपना परिचय पत्र साथ रखना होगा। सभी परिसरों के निदेशकों और कुलानुशासकों को इस व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विवि अल्मोड़ा