फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Engineers accuse Congress workers of indecency, demand investigation

Almora News: अभियंताओं ने लगाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप, जांच की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Engineers accuse Congress workers of indecency, demand investigation
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता (ईई) के घेराव के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अभियंताओं और कार्मिकों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रांतीय खंड कार्यालय के परिसर में नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन कर जिले के विकास कार्यों को ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्मिकों ने कहा कि बीते 18 जून को अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता लोनिवि दफ्तर पहुंचे। कहा कि इस दौरान कार्यालय में अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान ईई के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में प्रसिद्ध पाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि इसके विरोध में सभी कर्मचारी तीन दिन तक बांह पर काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यहां अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, कुंदन गिरी गोस्वामी, भुवन चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, रश्मि, विनीता, हिमांशु जोशी, आरपी टम्टा, एलएम बिष्ट, भाष्कर पांडे, तनुजा राणा, भुवन जोशी, राजेश साह, ऊषा आर्या, दीपक बिष्ट, रविंद्र रावल, मनोज नाथ समेत अनेक कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed