फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Engineer said, old pension system should be restored

डिप्लोमा इंजीनियरों ने उठाई पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Engineer said, old pension system should be restored
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (सिंचाई) की बैठक में मंचासीन प्रांतीय अध्यक्ष भरत सिंह डांगी ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (सिंचाई संघ) के प्रांतीय पदाधिकारियों का अल्मोड़ा पहुंचने पर जिला इकाई ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष भरत सिंह डांगी ने सिंचाई खंड अल्मोड़ा में नवनिर्मित कनिष्ठ अभियंता कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर हुई बैठक में उन्होंने सदस्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, एसीपी का लाभ पूर्व की तरह 10, 16 और 26 वर्ष में देने, स्थानांतरण एक्ट के अनुसार सूची में शामिल सभी सदस्यों का स्थानांतरण दुर्गम से सुगम में करने, बेलदार और मेटों की नई नियुक्ति करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों में किए जा रहे अनावश्यक हस्तक्षेप का विरोध किया। उन्होंने मनरेगा के कार्यों को कराने में आ रही दिक्कतों, नहरों के रखरखाव और सुचारू रूप से चलाने के लिए बजट की व्यवस्था करने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष डांगी ने प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, महासचिव अनिल सिंह पवार, आनंद सिंह नेगी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील कुमराल आदि ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाठक और संचालन जिला सचिव दीपक मटियानी ने किया। बैठक में सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed