{"_id":"f27eb12207147008d2d1c84d89d719fe","slug":"end-of-summer-festivals-in-ranikhet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में ग्रीष्मोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में ग्रीष्मोत्सव का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव का समापन करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा मेलों के माध्यम से समाज में सौहार्द बढ़ता है। प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। कहा कि मेले को पर्यटन मेले का दर्जा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर के बंद पड़े पर्यटन कार्यालय को तत्काल खोलने के निर्देश भी पर्यटन मंत्री ने दिए। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने मेलों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए उन्होंने पर्यटन मंत्री के सम्मुख तमाम मांगें भी रखी। इस दौरान जीजीआईसी और आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम से दो घंटा विलंब से पहुंचे पर्यटन मंत्री धनै ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों को पर्यटन मेले का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए समिति का गठन किया जा रहा है। रानीखेत के मेले को भी इसमें शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष भट्ट ने कहा कि मेला रानीखेत की शान रही है, आयोजकों ने कम संसाधनों के बावजूद बेहतरीन आयोजन किया है। अति विशिष्ट अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए रंजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। देर रात तक विभिन्न गतिविधियों के तहत विजेताओं को पुरस्कार बांटे जाएंगे।
समारोह में कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह, हरीश मनराल, नवीन कुवार्बी, हेमंत माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष मदन सिंह माहरा, मनीष जोशी, हिमांशु उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय, सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन डा. विपिन शाह ने किया।