फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Encroachment found on government land in Lamgada, Paapar, Cityfoot

लमगड़ा, पौधार, शहरफाटक में सरकारी जमीन पर मिला अतिक्रमण

Mon, 17 Dec 2018 11:27 PM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: nazim nazim Updated Mon, 17 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Encroachment found on government land in Lamgada, Paapar, Cityfoot
अल्मोड़ा मालरोड में नापजोख करते लोनिवि और राजस्व विभाग के कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
उच्च न्यायालय के निर्देश पर सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए लोनिवि और प्रशासन ने चिन्हीकरण अभियान शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा-शहरफाटक मार्ग पर विभाग ने नापजोख की है। नापजोख में लमगड़ा, पौधार, शहरफाटक कस्बे में सड़क से लगी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया है। इसके अंतर्गत सोमवार को नगर की मालरोड में करबला से लक्ष्मेश्वर तक नापजोख की गई। लोनिवि अभिलेखों का मिलान कर रिपोर्ट 25 दिसंबर तक प्रशासन को सौंपेगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन

प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने सरकारी भूमि में अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय के निर्देश के बाद लोनिवि और राजस्व कर्मियों ने सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  लोनिवि और प्रशासन के कार्मिकों ने अल्मोड़ा-शहरफाटक मार्ग में अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए नापजोख की। नापजोख के बाद लोनिवि द्वारा अभिलेखों से मिलान किया गया। अभिलेखों के मिलान के बाद लमगड़ा, पौधार, शहरफाटक कस्बों सड़क से लगी भूमि पर अतिक्रमण पाया है।  सोमवार को टीम ने करबला से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक मालरोड के दोनों ओर अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए नापजोख की। 
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड के अपर सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि मालरोड में की गई नापजोख का विभागीय अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। इसके बाद 25 दिसंबर तक प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। नापजोख में उनके अलावा राजस्व उप निरीक्षक राजू गिरी, अमीन सतीश पंत आदि भीम थे। इधर लोनिवि के अन्य डिवीजनों द्वारा भी अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए अन्य सड़कों की नापजोख की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों अतिक्रमण हटाने को कहा
अल्मोड़ा। पालिका के कार्मिकों ने आज लाला बाजार से रघुनाथ मंदिर तक मुख्य बाजार में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा। चेताया कि यदि व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पालिका कार्मिकों ने पटाल बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर फैलाए सामान को हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर फैलाए गए सामान को व्यापारी अपनी दुकान के भीतर रखें। यदि पुन:  अतिक्रमण किया गया तो कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान में तहबाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक, अशोक बिष्ट, नवीन बिष्ट, मनोज जोशी के अलावा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दीपेश जोशी भी मौजूद थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed