{"_id":"682780b933f45caa820827ba","slug":"encroachment-at-temple-as-alleged-by-people-ranikhet-news-c-232-1-alm1005-128171-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कालिका मंदिर परिसर पर अवैध कब्जे की शिकायत, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कालिका मंदिर परिसर पर अवैध कब्जे की शिकायत, आक्रोश
Fri, 16 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील की ग्राम सभा पाखुड़ा में स्थित प्राचीन कालिका मंदिर पर एक बाहरी व्यक्ति के अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को ज्ञापन देकर की है और प्रकरण की जांच कर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि सार्वजनिक भूमि पर स्थित मंदिर अटूट आस्था का केंद्र है, मगर हाल में एक बाहरी व्यक्ति की ओर से मंदिर परिसर पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की कोशिश जा रही है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन की ओर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और अतिक्रमणकारी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मंदिर को कब्जा मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठे और प्रकरण को लेकर कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व प्रधान काशी राम, पूर्व बीडीसी प्रमोद गयाल, बलवंत सिंह, हरीश चंद्र, शेखर चंद्र, मदन जोशी, नवीन रावत, किशन जलाल आदि मौजूद रहे।