फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employment opportunities ended during BJP rule: Kunjwal

भाजपा शासनकाल में समाप्त हो गए रोजगार के अवसर: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Employment opportunities ended during BJP rule: Kunjwal
भांगादेवली गांव में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा के शासनकाल में रोजगार के अवसर समाप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन

लमगड़ा के भांगादेवली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सरकार गरीबों की योजनाओं को लगातार समाप्त करने का काम कर रही है। सोमवार को पेश किए बजट में भी पूंजीपतियों का ही ख्याल रखा गया है। गरीबों के लिए रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों पर यह सरकार कुछ नहीं कर पाई है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में तारा सिंह, बाली राम, दीवान सिंह, दीपक सिंह, पीतांबर, डुंगर देव, दीप चंद्र, हरीश चंद्र, नंदाबल्लभ, हरीश सनवाल, खीमानंद समेत 32 लोग कांग्रेस में शामिल हुए। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य शिवराम आर्य ने किया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, ललित मेर, विनीत बोरा, नवीन कोहली, रमेश मेलकानी, रमेश शर्मा, रमेश बिष्ट, ललित सतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed