फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity was out for 10 hours in Salt, affecting more than 200 villages.

Almora News: सल्ट में 10 घंटे गुल रही बिजली, 200 से ज्यादा गांव प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity was out for 10 hours in Salt, affecting more than 200 villages.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के करीब 200 से अधिक गांवों और तोकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण शशिखाल और मानिला बिजलीघर से जुड़े सभी फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे। तड़के करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शशिखाल बिजलीघर से जुड़े मरचूला, हिनौला, शशिखाल, मौलेखाल, झड़गांव, कालीगांव, पैसिया, झिमार, डोटियाल, भैरंगखाल, कोटाचामी और जालीखान सहित कई गांव प्रभावित रहे। वहीं मानिला बिजलीघर से जुड़े रथखाल, सदरा, क्वैरला, टिटौली, सदर बाजार, बिछखोली, कुन्हील, ईडाकोट, सकनणा, बेसरबगढ़, केनाबाग, कनगड़ी, चौना, मंगरोंसिरों, चमखला और सैनामनूर समेत अनेक क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने आपूर्ति बहाल की। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी, तसनीफ अनवर मेन सप्लाई लाइन 33 केवीए पीछे से ही प्रभावित है। नैनी और खिरखेत के बीच 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से पूरा इलाका प्रभावित है। जैसे ही मेन सप्लाई मिलेगी आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed