{"_id":"6a2c43450c145378ff0d588f","slug":"electricity-has-been-out-in-talla-salt-for-two-days-increasing-the-trouble-of-the-villagers-almora-news-c-232-1-alm1019-144715-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तल्ला सल्ट में दो दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तल्ला सल्ट में दो दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल। सल्ट विकासखंड के तल्ला सल्ट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण बुधवार से क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। गुरुवार को कुछ समय के लिए बिजली बहाल हुई, लेकिन करीब दो घंटे बाद फिर आपूर्ति बंद हो गई।
बिजली संकट से काठ की नाव, बड़ैत, अछरौन, मछोड़, तड़म और भौनखाल सहित कई गांव प्रभावित हैं। लगातार बिजली नहीं होने से मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि टीवी, इंटरनेट राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता के बीच अंधेरे में रहना और अधिक चिंता का विषय बन गया है। लोगों ने ऊर्जा निगम से जल्द खराबी दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने तथा भविष्य के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है।
कोट
बेतालघाट-गरमपानी के बीच 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से भवाली से आने वाली बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। फिलहाल शशिखाल बिजलीघर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। लाइन की मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
तसनीफ अनवर, उपखंड अधिकारी, शशिखाल -