फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elections should be fought under the leadership of Harish Rawat, the officials and activists made a demand in front of Congress district in-charge Hemant Bagdwal

हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाए चुनाव, कांग्रेस जिला प्रभारी हेमंत बगडवाल के सम्मुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रखी मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Elections should be fought under the leadership of Harish Rawat, the officials and activists made a demand in front of Congress district in-charge Hemant Bagdwal
अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी हेमंत बगडवाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के जिला प्रभारी हेमंत बगडवाल ने रविवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में फतह हासिल करने के लिए फरवरी तक बूथ कमेटियों का हरहाल में गठन कर लेने को कहा। पदाधिकारियों ने प्रभारी के सम्मुख पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की मांग रखी।
विज्ञापन

हेमंत बगडवाल ने जिला, ब्लाक कांग्रेस कमेटी और पीसीसी सदस्यों से बूथ कमेटियों के गठन में पूर्ण सहयोग करने की अपील की। बताया कि मार्च में बूथ कमेटियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रभारी के सम्मुख विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर समय से पार्टी प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी रखी। इस अवसर पर गीता मेहरा को महिला नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। लोनिवि के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सलीम अख्तर ने पार्टी की सदस्यता ली। वहां पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, दिनेश पिलख्वाल, कैलाश चंद्र शास्त्री, किशोर नयाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed