{"_id":"68754c2e7e709febbd01b5d0","slug":"election-symbols-distributed-zilla-panchayat-member-almora-news-c-232-1-ha11012-130904-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला पंचायत सदस्य के 72 प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला पंचायत सदस्य के 72 प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिह्न
Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के आरओ कार्यालय में सुबह से ही चुनाव चिन्ह पाने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी र
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव के लिए जिले के छह विकासखंडों में चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग की ओर से निर्धारित 40 चुनाव चिह्न का आवंटन अल्फाबेट के हिसाब किया गया। चुनाव चिह्न पाकर प्रत्याशियों के चेहरे में खुशी देखी गई।
सोमवार दोपहर दो बजे बाद ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। चुनाव में कम समय होने के कारण प्रत्याशियों की सुबह से ही आरओ कार्यालय में भीड़-भाड़ लगी रही।
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहला और दूसरा चिह्न आम, ओखली, प्रधान पद के लिए अनाज की बाली, अन्नास, क्षेत्र पंचायत के लिए अनार, अंगूठी, जिला पंचायत सदस्य के लिए उगता सूरज, कप प्लेट समेत कई अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन
देर शाम तक सभी छह विकासखंडों में जिला पंचायत के 72 प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह बांटे गए।
कोट-
- चुनाव चिह्न के आवंटन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में जिन छह विकासखंडों में चुनाव होने हैं उन्हें पहले चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे हैं।
आलोक कुमार पांडे, जिला निर्वाचन अधिकारी, अल्मोड़ा।