फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election news in district.

Almora News: अल्मोड़ा में 550491 मतदाता चुनेंगे 1160 गांवों की सरकार

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Election news in district.
अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। 1160 ग्राम पंचायतों में 550491 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। 85125 पुरुष और 265366 महिला मतदाता गांव की सरकार चुनेंगी। मतदान को लेकर मतदाता उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जिले के भैसियाछाना, धौलादेवी, हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, ताड़ीखेत, द्याराहाट, चौखुटिया, सल्ट, स्याल्दे और भिकियासैंण विकासखंडों की 1160 ग्राम पंचायतों के 550491 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव उम्मीदवारों की निगाहें पुरुष मतदाताओं पर टिकी रहेंगी। इनकी संख्या महिला मतदाताओं से 19759 अधिक रहेगी। पंचायत सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

सल्ट ब्लॉक में हैं सर्वाधिक मतदाता
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट ब्लॉक में सर्वाधिक 65441 मतदाता हैं, इसमें 34377 और 31064 महिला मतदाता हैं। इस विकासखंड में 138 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायत की 40 सीट, जिला पंचायत सदस्य की पांच और सदस्य ग्राम पंचायत 974 सीट हैं। सबसे कम मतदाता भैंसियाछाना में 53 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य की 21 सीट, जिला पंचायत सदस्य की दो और ग्राम पंचायत सदस्य की 377 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के 11 विकासखंडों में मतदाताओं की संख्या
ब्लाक - ग्राम पंचायत - महिला मतदाता- पुरुष मतदाता - कुल मतदाता
भैंसियाछाना - 53 12313 - 13368 - 25681
धौलादेवी- 110 - 27748 - 30713 - 58461
हवालबाग -- 126 - 30282 - 32462 - 62744
लमगड़ा - 103 - 24420 - 27404 - 51824
ताकुला- 89 - 21474 - 22620 - 44094
रानीखेत- 130 - 29953 - 32362 - 62315
द्वाराहाट - 122 - 29715 - 30548 - 60263
चौखुटिया- 95 - 20440 - 20923 - 41363
सल्ट- 138 - 31064 - 34377 - 65441
स्याल्दे- 95 - 20123 - 21212 - 41335
भिकियासैंण- 99 - 17834 - 19136 - 36970
पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन तैयार है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आलोक कुमार पांडेय, डीएम अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed