फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ekata Bisht

जीत के लिए मध्यक्रम को मजबूत करना होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ekata Bisht
महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत को लेकर काफी आशान्वित हैं। लेग स्पिनर का मानना है कि बॉलिंग डिमार्टमेंट में टीम काफी बेहतर है। बैटिंग में मिडिल ऑर्डर में सुधार कर टीम को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में एकता ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शुक्रवार को गत चैंपियन आस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कहा कि टीम अच्छा खेलेगी तो जीतेगी भी। उन्होंने कहा कि टीम की बॉलिंग काफी अच्छी है। बैटिंग में मध्यक्रम को लेकर थोड़ा काम करने की जरूरत है। अगर टीम इस पर काम करती है तो टूर्नामेंट में काफी आगे तक जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि हरमनप्रीत कौर की टीम विश्वकप लेकर ही भारत लौटेगी। एकता के टीम में नहीं होने पर अल्मोड़ावासी निराश जरूर हैं लेकिन शुक्रवार को लोगों ने घर में बैठकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया। बाजार में भी कुछ एक टीवी की दुकानों में लोग मैच देखते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता का रिकॉर्ड शानदार
एकता इस बार टी-20 वर्ल्ड कप टीम मेें शामिल नहीं है लेकिन टीम की जीत को लेकर उन्होंने काफी उम्मीदें बांध रखी हैं। मालूम हो कि अल्मोड़ावासी एकता बिष्ट अब तक खेले एक टेस्ट मैच में तीन विकेट लिए, वहीं 61 एक दिवसीय मैचों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 96 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है। 42 टी-20 मैच में उनके नाम 53 विकेट हैं। एकता इन दिनों हिमाचल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed